Bareily News: प्रदूषण जांच केंद्रों पर कसेगा शिकंजा, मानकों की अनदेखी नहीं कर सकेंगे
बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: बरेली। बरेली मंडल के चारों जिलों में 132 प्रदूषण जांच केंद्र हैं। बरेली में 45, शाहजहांपुर 33, बदायूं 28, पीलीभीत में 26 केंद्र पर वाहनों के प्रदूषण की जांच की जाती है। ढ़ाबों,पेट्रोल पंपों आदि जगह प्रदूषण केंद्र खोखो में चल रहे हैं। शिकायतें मिली हैं, कई ऐसे प्रदूषण केंद्र हैं, जो बिना जांच के प्रमाण पत्र कंप्यूटर से निकाल कर दे देते हैं। धुआं छोड़ने वाले 15-20 साल पुराने वाहन को प्रमाण पत्र जारी होने की शिकायतें मिली हैं। कुछ केंद्रों पर अधिक रुपये मांगने का आरोप है। 70 से 75 रुपये प्रदूषण की जांच का जाता है, लेकिन 250-250 रुपये तक ले लेते हैं। वाहन की तस्वीर अपलोड नहीं करते हैं या फिर प्रदूषण जांच किसी वाहन और फोटो किसी दूसरे का अपलोड करके खाना पूरी कर दी जाती हैं। ऐसे में राजस्व हानि हो रही है। इन शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.