बरेली, जुलाई 28 -- Bareily News: विलय ज्ञान धर्मार्थ संस्था की ओर से विलय धाम, गोशाला धर्मपुर रोड, मैस्कॉट कॉलेज के सामने, रिठौरा में सावन के प्रथम सोमवार को 3 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भंडारे में प्रसाद ग्रहण के साथ भगवान का भजन-कीर्तन का लाभ भी उठा सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह भंडारा अलखनाथ मंदिर में किया जा रहा था। भंडारे में क्षेत्रीय लोगों के साथ मुरादाबाद, बदायूं, काशीपुर और लखनऊ आदि से पहुंचेंगे श्रद्धालु।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...