बरेली, अक्टूबर 28 -- Bareily News: ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली कॉलेज के ललित कला विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद लखटकिया की एकल चित्र प्रदर्शनी दृश्य के आर-पार का मंगलवार को उद्घाटन हुआ। प्राचार्य प्रो. ओपी राय, काजी अलीमुद्दीन, डॉ. शशि राठी, रजनी अग्रवाल और वाराणसी की प्रो. मंजुला चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। ‎प्रदर्शनी में 25 चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें समुद्र, चट्टानों, प्राकृतिक दृश्यों और तांत्रिक प्रतीकों को आकर्षक रंगों के माध्यम से उकेरा गया है। नवीनतम चित्रों में प्रकृति के रूपों को अमूर्त शैली में प्रस्तुत किया गया है। चित्रों के जरिए कलाकार ने प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और उसके संरक्षण का संदेश दिया है। यह प्रो. आनंद की 21वीं एकल प्रदर्शनी है। चित्र एक्रिलिक, तैल रंग और मिश्रित माध्यमों से बनाए ग...