Bareily News: पोस्टर रैली और नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: रामनगर/आंवला। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उच्च प्राथमिक विद्यालय उदयभानपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं द्वारा एक पोस्टर रैली निकाली गई और नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सुरक्षात्मक उपायों का संदेश दिया। उनके प्रदर्शन को लोगों ने खूब सराहा। शिक्षक राजीव कुमार, कुसुम भटनागर और नेहा आर्य ने बालक-बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।फोटो 07- रामनगर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय उदयभानपुर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यह भी पढ़ें- Shamli News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं का कन्या पूजन कर बांटे स्कूल बैग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.