बरेली, जुलाई 9 -- Bareily News: भुता। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम खटेली में वर्षों से अवैध कब्जे का सामना कर रहे किसान को आखिरकार प्रशासन ने न्याय दिलाया।

प्रशासन की कार्रवाई गुरुवार को राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई और किसान की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर उसे सौंप दिया। ग्राम खटेली निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र राजपाल सिंह ने उप जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि उनकी कृषि भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने कई बार भूमि की पैमाइश कर सीमांकन के लिए पत्थर (तुद्दे) लगवाए, लेकिन आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने हर बार सीमांकन के पत्थर उखाड़ दिए और दोबारा जमीन पर कब्जा कर जुताई कर ली।

समस्या का समाधान पीड़ित ने लगातार उप जिलाधिकारी से शिकायत की। मामले की गंभीरता ...