बरेली, अगस्त 2 -- Bareily News: जिला अस्पताल की पैथलाजी में मरीजों की जांच अब तेजी से होगी और जांच की गुणवत्ता भी पहले से बेहतर होगी। अस्पताल में अब ऑटोमेटिक 5- पार्ट सेल काउंटर एनालाइजर मशीन लग गई है। यह मशीन अधिक एडवांस है और इसमें रक्त संक्रमण की जांच की गुणवत्ता पुरानी मशीन से बेहतर होगी। इसके साथ ही इस मशीन से कम समय में अधिक सैंपल की जांच की जा सकेगी। एडीएसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित ने मशीन का उद्घाटन किया। सीनियर लैब टेक्निशियन रामनरेश ने बताया कि इस मशीन में कई तरह की जांच की रीडिंग अलग-अलग आएगी। इससे मरीज में संक्रमण की पहचान करना आसान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...