बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: इंदिरा नगर के वार्ड 23 में पेयजल लाइन बिछाने के कार्य को लेकर विवाद गहराने लगा है। कार्य की गुणवत्ता और शासन की गाइडलाइन के पालन न करने क्षेत्रवासी और पार्षद ने जांच की मांग की है। पार्षद ने मेयर, नगर आयुक्त और भाजपा महानगर अध्यक्ष को पत्र लिखकर मौके पर निरीक्षण कराने और जनता की समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है। पार्षद ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। पार्षद सतीश कातिब ने पत्र में कहा कि वार्ड 23 इंदिरा नगर में पेयजल लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इस संबंध में वह कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकला। उनका आरोप है कि सहायक अभियंता ने एक बार और अवर अभियंता ने दो बार स्थल निरीक्षण किया, लेकिन इसके बावजूद ज...