Bareily News: पूर्व प्रधान के भाई की करंट से मौत
बरेली, अक्टूबर 13 -- Bareily News: मीरगंज, हाईटेंशन बिजली लाइन का करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे पूर्व प्रधान के भाई का दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। धंतिया गांव के पूर्व प्रधान श्रीपाल सिंह यादव के भाई सोमपाल गत 28 सितंबर को अपने मकान की छत पर काम कर रहे थे। काम करते समय छत से निकल रही बिजली की हाईटेंशन लाइन के करंट लगने से सोमपाल गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें बरेली के ईशान अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दिल्ली के एम्स के लिए रेफर कर दिया।एम्स में इलाज के दौरान सोमपाल की सोमवार की रात में मौत हो गई। परिजन मंगलवार की शाम को शव लेकर गांव पहुंचे। मृतक की पत्नी अनीता देवी ने गत दो अक्तूबर को थाने में तहरीर दी थी। पूर्व प्रधान ने बताया कि ग्रामीण घरों के ऊपर से निकल रही लाइन को शिफ्ट करने की मांग कई बार लिखित व मौखि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.