Bareily News: पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकलेंगे कावड़ और ताजिये
बरेली, जुलाई 9 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। कावड़ यात्रा और चेहल्लुम को लेकर हुई पीस कमेटी की मीटिंग में ज्वाइंट मजिस्टेट इशिता किशोर और सीओ अरुण कुमार ने कहा कि कावड़ यात्रा और चेहल्लुम पर ताजिये पूर्व निर्धारित मार्गों से परम्परागत तरीके से ही निकलेंगे। कोतवाली परिसर में हुई मीटिंग में अफसरान ने कहा कि इस दौरान कोई नयी परम्परा डालने नहीं दी जाएगी और ना ही कोई नए रूट से निकलेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से सचेत रहे। यहां का माहौल भाईचारे को रहता है इसलिए आगे भी ऐसे ही माहौल रहे। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी निगाह रहेगी। किसी को कानून व्यवस्था बिगाड़ने नहीं दी जाएगी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।पीस कमेटी की मीटिंग में तहसीलदार भानु प्रताप,प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा,नगर पालिका के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.