बरेली, अक्टूबर 28 -- Bareily News: फरीदपुर। गली में खंभा लगवाने के लिए मीटर रीडर ने उपभोक्ता से पांच हजार की रकम मांगी। विरोध करने पर मीटर रीडर ने वीडियो बनाकर धमकी दी। पूर्व डीजीसी के अधिवक्ता बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मीटर रीडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  पूर्व डीजीसी सुरेश बाबू साहू के बेटे शशिकांत साहू सिविल कोर्ट फरीदपुर में अधिवक्ता हैं। शशिकांत साहू ने बताया कि उनका मकान रेलवे फाटक के पास है। आरोप है रेलवे फाटक के पास की गली में बिजली विभाग की ओर से कोई खंभा नहीं लगाया गया। कई घरों की केबल उनके घर के छज्जे में बांधकर निकली गई है। 22 नवंबर 2023 को शशिकांत साहू ने ऊर्जा मंत्री और पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक से शिकायत करके खंभा लगाए जाने की मांग की, लेकिन उनकी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने 6 जुलाई को मुख्यमंत्र...