बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ एवं इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली न्यू नॉर्थ के संयुक्त तत्वावधान में पूजा सेवा संस्थान में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई। संस्थान के दिव्यांग बच्चों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थान के चेयरमैन एवं पूर्व रोटरी गवर्नर पीपी सिंह ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। कोषाध्यक्ष मालती देवी ने बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष जेआर गुप्ता, सुरेश भाटिया, शिरीष गुप्ता, कविता अरोड़ा, बेबी भारती, नीतू गुप्ता और पूजा सिंह मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: डीएम ने महात्मा गांधी के जीवन पर डाला प्रकाश यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: गांधी-शास...