Bareily News: पुलिस वाहन में टक्कर मारकर पलटा सीएनजी ट्रक, एक की मौत
बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: टेंपो ओवरटेक करने के प्रयास में सीएनजी लेकर जा रहा मिनी ट्रक (एलसीवी) देवरनिया में अनियंत्रित होकर पुलिस की फील्ड यूनिट इकाई की गाड़ी में टक्कर मारने के बाद पलट गया। इस हादसे में सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि फील्ड यूनिट के प्रभारी व चालक घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 5:50 बजे एक मिनी ट्रक सीएनजी लेकर बहेड़ी से बरेली की ओर जा रहा था।
घटनास्थल की जानकारी देवरनिया में नैनीताल हाईवे पर कनमन गांव के पास टेंपो को ओवरटेक करने के प्रयास में मिनी ट्रक अनियंत्रित हो गया और आगे चल रही पुलिस की फील्ड यूनिट इकाई की गाड़ी में टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पलट गया। हादसे में बाइक लेकर सड़क किनारे खड़े देवरनिया के गांव सिंहतारा निवासी रिजवान उसके नीचे दब गए। वहीं, फील्ड यूनिट प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.