Bareily News: पुलिस पेंशनर की मीटिंग में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: बरेली। पुलिस पेंशनर की मीटिंग गुरुवार दोपहर एसएसपी ऑफिस स्थित पेंशनर्स कक्ष में हुई, जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान बरेली के अध्यक्ष रिटायर्ड एएसपी राजेश्वर सिंह ने की और संचालन रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी ने किया। इस दौरान हर महीने प्रथम सप्ताह में मासिक बैठक, चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लम्बित दावों को शीघ्र निस्तारित कराने, इससे संबंधित समस्याएं, जिले में आवासित पुलिस पेंशनर्स को को सदस्य बनाने, मुख्य कोषाधिकारी से उनकी सूची लेने, विरासत के शस्त्र लाइसेंस लम्बित होने समेत कई विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, महेश चंद्र शर्मा, देवेंद्र कुमार, शिवराज सिंह, शिवहरी सिंह गौड़ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.