बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: शाही, एसएसपी के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी को चलाए जा रहे अभियान के शाही पुलिस ने प्रकाश सिंह पुत्र करन सिंह निवासी रसूलपुर बिजनौर, सुन्दर लाल पुत्र छोटे लाल व उनकी पत्नी शारदा देवी निवासी ग्राम दुनका, राजकुमार पुत्र पाती राम निवासी मण्डवा वंशीपुर, खुशाली राम पुत्र नत्थूलाल निवासी बलेही तथा विक्रमपुर निवासी नन्हे, भूपराम, तेजराम व राजेश को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए वारंटियों को न्यायलय के समक्ष पेश किया है। शीशगढ़, शीशगढ़ के प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चलाए अभियान में पुलिस ने जगपाल सिंह, गुरपाल सिंह, विजय कुमार, हरदीप सिंह उर्फ जग्गू निवासी ग्राम गुलड़िया भवानी थाना शीशगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मीरगंज पुलिस ने अभिय...