बरेली, अक्टूबर 5 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र मोहल्ला गिहार बस्ती निवासी एक महिला को बीती रात गस्त के दौरान पुलिस ने अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात्रि में गस्त के दौरान कस्बा इंचार्ज लक्ष्मी नारायण सिंह फोर्स के साथ गस्त कर रहे थे। पुलिस टीम ने महिला को शराब बनाते पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम राधा पत्नी लालू निवासी गिहार बस्ती फतेहगंज पूर्वी बताया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बगैर पढ़ी-लिखी महिला हैं और शादी को 25 वर्ष हो गए हैं। वह अपने परिवार के भरण पोषण के लिए अवैध कच्ची शराब निर्माण करके बेचती हैं। पुलिस ने महिला को अवैध कच्ची शराब बेचने की अपराध में जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...