बरेली, जुलाई 8 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। छह महीने से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी शाहजहांपुर के भावलखेड़ा के राजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके रिश्तेदारी फतेहगंज पूर्वी के एक गांव में थी। उसका रिश्तेदारी में आना-जाना था। रिश्तेदार के पड़ोस में रहने वाले परिवार के यहां भी आना-जाना शुरू हो गया। उसने पड़ोस की किशोरी से दुष्कर्म किया।  थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...