बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: भोजीपुरा। बीती रात पुलिस ने बड़े बाईपास के समीप भूड़ा अंडरपास से एक युवक को 206 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। बृहस्पतिवार की रात भोजीपुरा पुलिस बड़े बाईपास पर गश्त कर रही थी, तभी भूड़ा जाने वाले अंडरपास के समीप एक युवक को रात 12:18 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 206 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस के पूछने पर पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अनीस निवासी सैदपुर चुन्नीलाल भोजीपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी युवक अनीस के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया वहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी मुनाफा कमाने के लिए ट्रक चालकों से अफीम खरीद कर फुटकर में...