बरेली, जुलाई 17 -- Bareily News: मीरगंज। मायके जा रही महिला से सोने के कुंडल ठगने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।मीरगंज के मोहल्ला राजेन्द्र नगर के नीरज पत्नी सुनील कुमार बुधवार को मायके शहजादनगर जा रही थीं। साप्ताहिक बाजार के पास महिला और एक पुरुष नीरज को मिले। वे नीरज से बातें करने लगे। पुरुष ने बातों में फंसाकर नीरज के सोने के कुंडल उतरवा कर साथी महिला को दिलवा दिए। कुंडल लेकर दोनों भाग गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...