बरेली, नवम्बर 1 -- Bareily News: बरेली। वारंटी दो सगे भाइयों की गिरफ्तारी को गई सीबीगंज पुलिस पर उनके परिवार ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की कर एक वारंटी को भगा दिया और वर्दी फाड़कर पिस्टल छीनने की कोशिश की। इसके बाद अतिरिक्त पुलिसबल मंगाकर एक वारंटी समेत आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 12 नामजद समेत अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीबीगंज के गांव तिलियापुर निवासी लईक और उसका भाई भोला कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के कारण वांछित चल रहे थे। शुक्रवार देर रात एसआई पवन कुमार ने कांस्टेबल अरविंद, सचिन, संजय, अंजलि और नीलम के साथ उनके घर दबिश देकर भोला को हिरासत में ले लिया। मगर जब पुलिस ने उसके भाई लईक को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो भोला की पत्नी नेहा, लईक की पत्नी कुबरा, नन्हें डेंटर का बेटा आदिल...