Bareily News: पुलिस चौकी के सामने बिक रही थी चरस, सीओ ने मारा छापा
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरसेर ।थाना सिरौली की हरदासपुर पुलिस चौकी के ठीक सामने नशे का कारोबार चल रहा था। यहां स्थित एक खोखे पर लंबे समय से चरस, अवैध शराब सहित अन्य मादक पदार्थ बेचे जा रहे थे। गुरुवार देर शाम सीओ मीरगंज ने छापा मारकर इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। हरदासपुर पुलिस चौकी के सामने एक खोखा लगा हुआ है, जहां चाय-पान की आड़ में चरस और शराब बेचने का धंधा स्थानीय पुलिस की सह पर चल रहा था। गुरुवार को सीओ मीरगंज को इसकी सूचना मिली। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए हरदासपुर चौकी के सामने स्थित खोखे पर छापा मारा। छापे के दौरान मौके से करीब 100 ग्राम से अधिक चरस और कुछ अवैध शराब बरामद हुई।सीओ ने बरामद माल को कब्जे में लेकर चौकी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस छापेमारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सीओ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.