बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: स्वालेनगर स्थित अर्बन अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है और यहां चिकित्सकीय कार्य पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। मंगलवार को नोडल अधिकारी डॉ. लईक अंसारी और किला थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। अस्पताल खाली कराने के बाद मेन गेट पर सील लगा दी गई है। साथ ही प्रबंधक को चेतावनी दी है कि वहां चिकित्सकीय कार्य करने पर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। अर्बन अस्पताल के खिलाफ अनियमितता की शिकायत मिलने पर सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने समिति गठित कर जांच कराई थी। जांच में अस्पताल में कई खामियां मिली थीं। सूचीबद्ध डॉक्टरों में गड़बड़ी से लेकर अवैध पैथलाजी तक पकड़ी गई थी। जांच पूरी होने के बाद नोडल अधिकारी डॉ. लईक अंसारी ने अर्बन अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी किला थाने की ...