बरेली, अगस्त 10 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। दूधिया और उसके साथी पर हुए हमले में परिजनों ने 35000 रुपए लूटने एवं चेन छीनने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर एक्स पर भी ट्वीट किया। पुलिस की जांच में रुपयों की लूट एवं चेन स्नेचिंग की पुष्टि नहीं हुई। झगड़ा जमीन के विवाद को लेकर हुआ था। बीते शनिवार को दोपहर दो बजे चुरई दलपतपुर में ग्रामीणों के घरों से दूध देकर लौट रहे तिलक सिंह एवं उमेश निवासी जाम पर गांव के कुछ लोगों ने लाठी व धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को घटना स्थल से सीएचसी भेज दिया था। पुलिस ने सीएचसी में घायलों का इलाज कराया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: दुधरा गांव में हुई मारपीट में मां व बेटी घायलहमले का कारण इस मामले में घायल तिलक सिंह के परिजन ने हमला कर 35000 रुपए लूटने ए...