बरेली, अगस्त 7 -- Bareily News: ​आंवला। पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने गाली-गलौज करने और मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर दी गई है। नगर के एक मोहल्ले के सौरभ ने बताया कि शनिवार रात वह अपनी गली के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान कच्चा कटरा का युवक वहां आया और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर लोगों को इकट्ठा होता देख जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...