Bareily News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर की मारपीट
बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: नवाबगंज। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक के घर में घुस कर उससे मारपीट की। उसने विरोध किया तो दबंगों ने उसके कान पर डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी मंगली प्रसाद की गांव के ही नरेंद्र से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि इसी को लेकर सात अक्तूबर को नरेंद्र, शिवांशु और शानू उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके कान पर डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद वह सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की रिपोर्ट मंगली प्रसाद की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.