Bareily News: पुरानी कारों में निवेश के नाम पर बेरोजगार से ठगी
बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: बेरोजगारी से जूझ रहे व्यक्ति को साइबर ठगों ने पुरानी कारों में निवेश के जरिये अच्छा मुनाफा कराने का झांसा देकर ठगी कर ली। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिहारीपुर कसगरान निवासी तरुण कक्कड़ ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पूर्व उनकी जॉब छूट गई। इस वजह से वह परिवार को लेकर तनाव की स्थिति में थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल करने वालों ने बताया कि उनकी कंपनी पुरानी कारों को खरीदने-बेचने का काम करती है। कंपनी में एक लाख रुपये निवेश करने पर सालाना 36 प्रतिशत तक रिटर्न मिलता है। आरोपियों की बातों में आकर उन्होंने चार सितंबर को दो बार में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसमें 50 हजार रुपये यूपीआई और 50 हजार आईएमपीएस के जरिये कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में ट्रांसफर कर दिए। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.