बरेली, अगस्त 6 -- Bareily News: बरेली मंडल के पीलीभीत में लोगों की आवाजाही आसान करने के लिए दो नए पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही शाहजहांपुर एक पुल बनाया जाएगा। इनमें पीलीभीत के दोनों पुलों की कुल स्वीकृत लागत करीब 2.21 करोड़ रुपये है। विशेष सचिव शेषनाथ की ओर से 3 अगस्त 2026 को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष को जारी आदेश में धनराशि की मंजूरी दी गई है। चारों परियोजनाओं में दो पीलीभीत और एक-एक शाहजहांपुर व लखनऊ की हैं। पीलीभीत शहर के अलीगंज-इस्लाम मार्ग पर पुल

पुल निर्माण की दिशा में योजना पीलीभीत के अलीगंज शहर से इस्लाम मार्ग पर किमी-14 में नहर सेतु का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना की स्वीकृत करीब 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार रुपये है। इस काम के लिए अब तक 32.43 लाख रुपये आवंटित हो चुके हैं, जबकि 54.18 ला...