बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: नवाबगंज। बुधवार को मुझैना जागीर गांव में आयोजित हुई सपा की पीडीए पंचायत में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी और पीडीए को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। चौधरी महाराज सिंह के फार्म हाउस पर हुई पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता पीडीए की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। पूर्व मंत्री भगवत सरन...