बरेली, सितम्बर 10 -- Bareily News: कुत्ते-बंदर के काटे मरीज 20 किलोमीटर की दौड़ लगाने को मजबूर, चेयरमैन के प्रयास से शुरू हुई सुविधा फतेहगंज पूर्वी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुत्ते और बंदर के काटने वाले मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं। जरूरी इंजेक्शन के लिए मरीजों को करीब 20 किलोमीटर दूर तक दौड़ लगानी पड़ रही है। इससे मरीजों और स्वजन को परेशानी के साथ आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ रहा है।

फतेहगंज पूर्वी पीएचसी पर सुविधा फतेहगंज पूर्वी पीएचसी पर एंटी रेबीज इंजेक्शन की सुविधा चेयरमैन संजय पाठक के प्रयास से शुरू कराई गई थी। सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार मिलने लगा था, लेकिन अब वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को 20 किलोमीटर दूर फरीदपुर सीएचसी जाना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी कु...