बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: पीईटी के चलते रात से ही परीक्षार्थी जंक्शन पर पहुंचने लगे। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए जंक्शन और बरेली सिटी पर विशेष इंतजाम किये गये हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा को अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गये। दो हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। आपात स्थिति को एक अतिरक्ति रैक की व्यवस्था की गई हैं। केंद्रों पर भी विशेष सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं। 30 अक्तूबर और एक नवंबर को पीईटी है। बरेली में 23 केंद्रों पर पहली और दूसरी पारी में करीब 20 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर भीड़ रहेगी। जिसके चलते 29 अक्तूबर की रात से परीक्षार्थी जंक्शन, बस स्टैंडों और केंद्रों के आसपास पहुंचने लगे हैं। एक नवंबर को भी परीक्षा है, ऐसे में 31 अक्तूबर की रात से ही परीक्षार्थी आने लगंगे। भीड़भाड़ को देखते हुए रेलवे में विशेष ...