बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली कॉलेज के पांच केंद्रों पर 30 अक्तूबर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 आयोजित होगी। इसके चलते कॉलेज में शुक्रवार को अवकाश रहेगा। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने बुधवार को इस संबंध में विशेष अवकाश सूचना जारी की। अवकाश सभी शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं पर लागू रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...