बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: शाही थाने की 112 पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी डीजल निकालकर बेच रहे थे। इसका वीडियो वायरल होने और शिकायत मिलने पर एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा है। कस्बा शाही के दीपक रस्तोगी ने शनिवार को थाने में लिखित शिकायत कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था। इस वीडियो में पीआरवी 6854 पर तैनात पुलिसकर्मी और होमगार्ड पर डीजल चोरी करके बेचने का आरोप लगाया गया था। वीडियो में पीआरवी एक पेट्रोलपंप पर खड़ी दिखाई दे रही थी। अपनी शिकायत में दीपक ने चोरी करके डीजल बेचने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलने के बाद थानाध्यक्ष आशुतोष द्ववेदी ने इस मामले में जांच करके पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल ब्रजेश कुमार, कांस्टेबल मोंटी कुमार और होमगार्ड मुकेश शर्मा ...