बरेली, अगस्त 7 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। शाही शेरगढ़ मुख्य मार्ग से पिपरिया गांव को जाने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों जर्जर और क्षतिग्रस्त स्थिति में है। हल्की सी बारिश होते ही सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण गन्ना डायरेक्टर अनिल गंगवार, राकेश कुमार पूरनलाल, गंगाचरन सुरेश कुमार आदि के अनुसार, इस मार्ग से घाटगांव, पहाड़पुर, सुंदर गौटिया, आकलाबाद समेत आसपास के कई गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। पिपरिया मोड़ से आगे सड़क पर किनारे लगे ईंट-भट्ठे के पास हल्की बारिश होने पर सड़क कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाती है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: 13 किमी मार्ग हुआ जर्जर, 20 किमी का काट रहे चक्कर इससे दोपहिया और चार पहिया वाहनों का निकलना म...