बरेली, अक्टूबर 22 -- Bareily News: भमोरा। मकान बनाने को लेकर विरोध के चलते हुई मारपीट में मां बेटे घायल हो गए। पीड़ित ने पिता-पुत्र सहित नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव बिछुरैया के सतेन्द्र दिवाकर ने बताया कि उसके परिवार वालों ने काफी पहले एक जमीन खरीदी थी, इस जमीन पर मकान बने हैं। खेत विक्रेता की मौत के बाद भूमि सोनू सिंह के नाम आ गई, वह जमीन खाली करने का दबाव बनाने लगा, वह मंगलवार की शाम करीब आठ बजे घर से निकल कर जा रहा था। आरोप है कि तभी पड़ोस के अंकित, गोलू, गिली, सुधीर सिंह, विष्णु, अभिषेक, गोपाल, सुरेन्द्र, राजेश, विजयवीर सिंह ने एक राय होकर उसे अपने दरवाजे पर घेर कर मकान के अंदर खींच लिया और लाठी डंडे से हमला कर दिया। बचाने आये उसके भाई अरविंद, आर्येंद्र और मां राम श्री देवी को भी पीटा। मारपीट में सतेन्द्र, भाई अरविंद, मां...