बरेली, सितम्बर 6 -- Bareily News: भमोरा। पिता की डांट से क्षुब्ध छात्र घर से लापता हो गया। पिता ने गुमशुदगी की तहरीर दी है। गांव वाहनपुर के धर्मपाल कश्यप ने बताया कि उसका 17 वर्ष का बेटा करन कश्यप गांव के इंटर को कॉलेज में 11वीं का छात्र है। शनिवार सुबह देर से जागने पर पिता ने डांट दिया, इससे नाराज होकर वह घर से कहीं चला गया। परिजनों ने तलाश किया लेकिन पता न चलने पर गुमशुदगी की तहरीर दी है। ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...