बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: बरेली। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के निषाद समाज के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर पिछड़ों और दलितों की अनदेखी करने तथा नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया। डॉ. निषाद ने कहा कि सत्ता में रहते हुए विपक्ष ने पिछड़ों और दलितों को उनका हक नहीं दिया। उन्होंने अनुसूचित जाति (एससी) की तरह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए भी अत्याचार के खिलाफ कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कानूनी व्यवस्था जरूरी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास बयानबाजी और पोस्टरबाजी के अलावा कु...