बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। तीव्र रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर को टिसुआ चौराहे पर पिकअप ने फतेहगंज की तरफ जा रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दो लोग बाइक सहित पिअकप लोडर के नीचे जा घुसे। स्थानीय लोगों ने दोनों बाइक सवारों शरणजीत निवासी पचोमी गुरुद्वारा और मनदीप निवासी टिसुआ को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन एम्बुलेंस द्वारा घायलों को लेकर बरेली गए। दोनों घायलों में शरणजीत की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है।थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार पिकअप से टकरा कर घायल हुए हैं, जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। परिजनों की ओर ...