बरेली, नवम्बर 29 -- Bareily News: बरेली। वीर सावरकर नगर में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान बीएलओ रुचि वर्मा पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से बचने के प्रयास में उनका मोबाइल फोन टूट गया और वह घायल हो गईं। वीर सावरकर नगर के गेट नंबर छह की पहली गली में शनिवार को एक पालतू कुत्ते ने बीएलओ रुचि वर्मा पर अचानक हमला कर दिया। हमले से बचने के दौरान उनका मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। उन्हें चोटें भी आईं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मामले की जांच कर कुत्ते के मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...