बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: बहेड़ी। दो मासूम बच्चों पर खुंखार कुत्ते ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। कुत्ते ने उसके चेहरे को बुरी तरह नोच लिया। इससे दोनों बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायल बच्चों को लहूलुहान अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। गांव अर्सिया बोझ गांव में दो सगे भाई। पांच वर्षीय जैद और तीन वर्षीय असद गांव में दुकान पर खाने की चीज लेने गए थे तभी गांव के एक पालतू कुत्ते ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने दोनों को गिराकर उनके मुंह नोच लिए। बच्चों की चीख निकलने पर गांव वालों ने कुत्ते को भगाकर बच्चों की जान बचाई। हमले से दोनों बच्चों के चेहरे नाक होंठ और हाथों पर गहरे जख्म हो गए। घटना के बाद गांव में कुत्ते से दहशत फैल गई। परिवार वाले दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। बच्चों की मां साबिया ने कुत...