बरेली, जुलाई 5 -- Bareily News: मनीष क्रिकेट अकादमी, मोहनपुर में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में पारकर क्रिकेट अकादमी ने एमपीएस क्रिकेट अकादमी को 101 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पारकर क्रिकेट अकादमी की टीम ने 25.5 ओवर में 195 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीएस क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 14 ओवर में 94 रन पर सिमट गई। मैच में प्रिंस सिंह ने गेंदबाजी में 5 ओवर में 22 रन देकर 6 विकेट झटके। इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...