बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: सीबीगंज थाना क्षेत्र में नदौसी गांव के पास गन्ने के खेत में मृत मिले युवक का शव पांच-छह दिन पुराना है। मगर पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा सुरक्षित किया गया है। युवक के सिर में भी दो-तीन अंदरूनी चोटें मिली हैं। पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। बता दें कि रविवार को नदौसी गांव के पास गन्ने के खेत में करीब 32 वर्षीय युवक का शव मिला था। मृतक ने चॉकलेट कलर की सैंडो बनियान व काले रंग का नेकर पहन रखा था। उसके बाएं हाथ पर अंग्रेजी में सुखपाल, रोशनी व नीतू तीन नाम गुदे हुए थे और दाहिने हाथ पर त्रिशूल का निशान गुदा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी न मिलने पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ विनोद सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया और डीसीआरबी के ...