बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: गुलड़िया। थाना सिरौली क्षेत्र के गांव भूड़ा धर्मदास ने एसएसपी से की शिकायत में कहा है कि वह मूल रूप से ग्राम मुबारकपुर, थाना बिसौली, जिला बदायूं का निवासी हैं और वर्तमान में भूड़ा बसंतपुर में रहते हैं। उसका आरोप है कि 19 अक्तूबर को वह अपने पैतृक गांव मुबारकपुर गए थे। घर पर पत्नी-बच्चे थे। उसी रात कुछ लोग वर्दी में आ और उसके बड़े भाई के बार में पूछताछ की। पत्नी ने उनके यहां न रहने की बात कही, तो वह गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में घुस गए और धान बिक्री के 20 हजार रुपये और तीन पशु खोलकर ले गए। वहीं इस मामले में सिरौली पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी से इनकार कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...