बरेली, अगस्त 23 -- Bareily News: बरेली। सावन के अंतिम सोमवार को नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से सातवें चरण में जलाभिषेक शोभायात्रा निकाली जाएगी। रविवार को बैठक में मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने बताया कि सोमवार को सबुह 7 बजे सेठ गिरधारी लाल मंदिर, श्यामगंज से त्रिकालदर्शी भोले की अदभुत झांकियों के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा बाबा पशुपति नाथ मंदिर पर संपन्न होगी, जहां सामूहिक जलाभिषेक व श्रंगार किया जायेगा। यात्रा में कपिल गुप्ता, शोभित अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, ब्रजवासी लाल, आशुतोष अग्रवाल आदि का सहयोग रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...