बरेली, जुलाई 28 -- Bareily News: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से बुखार के साथ ही पेट की बीमारियों का हमला तेज हो गया है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ इलाज कराने पहुंची। पर्चा काउंटर पर कई बार मरीजों में झगड़ा हुआ तो पैथोलॉजी में जांच कराने के दौरान हाथापाई की नौबत आ गई। हंगामा होने की वजह से कई काउंटरों पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। पर्चा काउंटर पर सुबह करीब 9 बजे से लंबी लाइन लगी जो दोपहर 1 बजे तक रही। भीड़ के चलते पर्चा काउंटर पर कई बार हंगामा हुआ। पहले पर्चा बनवाने और परिचितों का बिना लाइन के पर्चा बनने का आरोप लगाते हुए मरीजों-तीमारदारों ने हंगामा भी किया। नोकझोंक बढ़ने पर वहां सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...