बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: पर्यावरण संरक्षण का पाठ अब परिषदीय स्कूलों में केवल किताबों और भाषणों तक सीमित नहीं रहेगा। बच्चों को बिजली-पानी बचाने, कचरे का सही निस्तारण करने और वर्षा जल संचयन जैसे कामों की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। इसके लिए जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में इको क्लब गठित किए जाएंगे। इन क्लबों की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को सौंपकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इको क्लब के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। इसका वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। इसके तहत बच्चों को रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों के जरिए प्रकृति और संसाधनों को बचाने का महत्व समझाया जाएगा। उद्देश्य है कि विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण ...