Bareily News: परामर्श केंद्र ने तीन परिवारों को मिलाया
बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: आंवला। थाना परिसर में बुधवार को परामर्श एवं मध्यस्थता केंद्र के सलाहकारों ने तीन दंपतियों का पुनर्मिलन कराया। परामर्श केंद्र के अध्यक्ष जय गोविन्द सिंह ने बताया कि बुधवार को काउंसलिंग के दौरान दो अन्य मामलों में दोनों पक्षों के बीच सुलह नहीं हो सकी। इस दौरान रमाकांत तिवारी एडवोकेट, रामदीन सागर, योगेश माहेश्वरी, रजिया सुल्तान, शोखी अग्रवाल, सीमा रजा और शोभना अग्रवाल, महिला उप निरीक्षक अंजू कुमारी, महिला मुख्य आरक्षी किरण मणि और रेनू केसरवानी का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.