बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: गुलड़िया। एक गरीब परिवार पन्नी डालकर रह रहा था, गुरुवार शाम आई तेज हवा ने पन्नी उड़ा दी। इसके बाद परिवार को गांव के बारातघर में शरण लेनी पड़ी है। ब्लाक मझगवां के ग्राम कतुरोई ठाकुरान के लाल सिंह के पास जमीन नहीं है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उन्होंने कच्ची दीवार खड़ी कर उस पर पन्नी डाल ली थी और उसी पर पन्नी तान कर परिवार के सिर छिपाने की व्यवस्था कर रखी थी। गुरुवार शाम को आई तेज आंधी और बरसात में लाल सिंह के मकान की पन्नी भी उड़ा ले गई। लाल सिंह और उसके परिवार को सिर छुपाने तक को जगह नहीं बची तो उन्होंने अपने परिवार सहित गांव के बारातघर में शरण ली है। लाल सिंह पर छह बच्चे हैं। पत्नी मिथलेश और खुद पूरे दिन मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण कर रहे हैं। उन्होंने भी प्रधानमंत्री आवास की मांग की है।

हिंद...