बरेली, अक्टूबर 23 -- Bareily News: दीप तिवारी 23बीएलवाई41-फाइल फोटो जितेंद्रबरेली, मुख्य संवाददाता। विवाद के बाद मायके गई पत्नी से फोन पर भी विवाद हुआ तो युवक ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की मां का आरोप है कि पत्नी उस पर जमीन व मकान अपने नाम करने का दबाव बनाती थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।इज्जतनगर के गांव धौरेरा माफी निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र ने गुरुवार रात अपने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह उनकी मां चंद्रावती जगाने पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांककर देखा। अंदर कमरे में दुपट्टे के सहारे जितेंद्र का शव लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। चंद्रावती ने बताया कि जितेंद्र की पत्...