बरेली, अगस्त 3 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। पांच दिन पूर्व घर में संदिग्ध हालत में आग में जलकर झुलसे युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के भाई का आरोप है कि पत्नी ने मायके वालों के साथ मिलकर उनके भाई पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गत पांच दिन पूर्व मस्जिद की देखभाल करने वाले हाफिज अब्दुल कादिर के कपड़ों में आग लग गई थी। आग की लपटों में घिरा अब्दुल कादिर घर से निकल कर जान बचाने के लिए गली में भागा। वह बुरी तरह जल गया। इससे उसकी मौत हो गई थी। लोगों में घरेलू कलह में आत्मदाह करने की चर्चा हो रही थी। मृतक के भाई ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए इस मामले में थाने में तहरीर दी है।

घरेलू विवाद का इतिहास कस्बे के मोहल्ला सराय निवासी भाई अब्दुल खालिक ने पुलिस को दी तहरी...