बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: शीशगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव खेड़े सराय में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के पिता ने अपनी बहू और उसके मायके पक्ष के लोगों पर बेटे को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। झुंडे लाल निवासी इटौआ थाना देवरनियां बरेली द्वारा दर्ज कराए मुकदमा में कहा है उनके बेटे छेदालाल की शादी करीब सात वर्ष पहले शीशगढ़ के गांव खेड़े सराय निवासी कमलेश के साथ हुई थी। करीब 15 दिन पहले पति-पत्नी में कहासुनी होने पर बहू ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला ली थी। मौके पर पहुंची पुलिस बहू और उनके बेटे को अपने साथ ले गई थी। बहू ने अपने पति के थप्पड़ भी मारे l

पिता ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप गत एक मई 2026 की दोपहर में बहू ने अपने मायक...