बरेली, अक्टूबर 22 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की बात थाने जाकर कहने के मामले में पुलिस ने हत्या प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो दिन पूर्व एक व्यक्ति ने पत्नी की पिटाई करने के बाद गला दबा दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद पति ने थाने जाकर पुलिस को बोला कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। जिस पर पुलिस उसके घर पहुंची तो घर में कोई नहीं था और मकान में ताला पड़ा हुआ था। जब पुलिस ने उसे खोजा तो वह मोहल्ले में ही मिली। इस मामले में पुलिस ने पत्नी लता की तरफ से पति बलवीर पुत्र धर्मवीर निवासी झाजूनागर के खिलाफ मारपीट कर हत्या का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...